खुदरा क्षेत्र में एफडीआई और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ राजनीतिक दलों की ओर से आज आहूत बंद से देश भर में 200 से ज्यादा रेल सेवाएं प्रभावित हुईं ।
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, भारत बंद की 238 ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं ।
पूर्व तटीय रेलवे में सबसे अधिक 57, पूर्व मध्य रेलवे में 40, पूर्व रेलवे में 32 जबकि दक्षिण-पूर्वी रेलवे में 26 ट्रेनों की सेवाएं बाधित हुईं ।
अधिकारी ने बताया कि उत्तर रेलवे में 29 ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं ।