Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार अमेरिका के शीर्ष सांसदों से मिलीं खार
'

अमेरिका के शीर्ष सांसदों से मिलीं खार

PTI

- September,20 2012 1:33 AM IST

पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने आज शीर्ष अमेरिकी सीनेटरों से मुलाकात की। कांग्रेस की खुफिया समिति के सदस्य इन सीनेटरों से मुलाकात में खार ने उन्हें पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उठाये गये कदमों की जानकारी दी।

बैठक के दौरान खार ने सीनेट की खुफिया मामलों की समिति के सदस्यों को बताया कि यह जरूरी है कि अमेरिका पाकिस्तान की प्राथमिकताओं, चिंताओं और चुनौतियों को बेहतर तरीके से समझे।

चार दिवसीय दौरे पर गयीं खार दोनों देशों के रिश्तों में चुनौतियों से निपटने के लिये गहन चर्चा करना चाहती हैं।

उन्होंने अमेरिकी सीनेटरों को यह जानकारी दी कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ अफगानिस्तान के मसले पर वास्तविक चर्चा करने का इच्छुक है। उन्होंने अफगानिस्तान में सामान्य हाल की बहाली के लिये प्रतिबद्धता भी जाहिर की।

खार ने कहा कि अफगानिस्तान मेें अस्थायित्व के कारण दुनिया भर में किसी मुल्क से ज्यादा पाकिस्तान को खतरा है। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान भी अफगान मसले के समाधान का अहम हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अल्पकालिक और दीर्घकालिक हितों के लिये एक शांतिपूर्ण, स्थायी और प्रगतिशाील अफगानिस्तान अहम है।

इस बैठक में समिति की अध्यक्ष डियेना फिन्सटीन, उपाध्यक्ष सीनेटर सैक्सबी चैमब्लिस भी मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement