| सेंसेक्स 17,000 के पार | | बीएस संवाददाता / मुंबई January 24, 2012 | | | | |
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जनवरी 2009 के बाद पहली बार सीआरआर में 0.5 फीसदी कटौती के जरिए बैंकिंग व्यवस्था में तरलता बढ़ाने के प्रयास से निफ्टी दो महीने के सर्वोच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आरबीआई के इस कदम की निवेशकों ने सराहना की है। सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 17,028 के स्तर पर और निफ्टी 85 अंक चढ़कर 5,131 के स्तर पर पहुंच गया है। खरीदारी में एलऐंडटी के शेयर की सर्वोच्च स्थिति बनी हुई है। यह 6.5 फीसदी चढ़ चुका है।
बीएसई के कैपिटल गुड्स सूचकांक में करीब 4 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक 4 फीसदी और एसबीआई 4.8 फीसदी चढ़ा है, जिससे बीएसई के बैंकिंग सूचकांक में 3.5 फीसदी उछाल देखने को मिला है। व्यापक नजरिये से बाजार को देखें तो बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.3 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.8 फीसदी तेजी आई है।
|