Advertisement
रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियमपश्चिम एशिया संकट से बढ़ा दबाव, उर्वरक सब्सिडी बिल ₹3 लाख करोड़ के पार जाने के आसारRBI का बड़ा निर्देश: AI साइबर खतरों का जून अंत तक आकलन करें बैंकSensex-Nifty में दमदार वापसी! 2 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेकSmall Cap Funds का सबसे बड़ा सच! 20 साल की स्टडी ने तोड़ा बड़ा निवेश मिथकराज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिजMulti-Factor Funds: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका या सिर्फ नया ट्रेंड? निवेश से पहले जानें फायदे-नुकसान
अन्य समाचार प्रधानमंत्री कोे इस्तीफा देकर ताजा जनादेश लेना चाहिये :तृणमूल सांसद
'

प्रधानमंत्री कोे इस्तीफा देकर ताजा जनादेश लेना चाहिये :तृणमूल सांसद

PTI

- September,19 2012 12:43 PM IST

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कुनाल घोष ने आज जोर देकर कहा कि संप्रग सरकार ने सत्ता में बने रहने का नैतिक आधार खो दिया हैै और मांग की कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस्तीफा दें और ताजा जनादेश लें ।

सांसद ने ट्विटर पर लिखा, तृणमूल कांग्रेस के मंत्रियोें का इस्तीफा स्वीकार करने से पहले प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिये और उनकी नीतियों को देश की स्वीकृति है या नहीं, इसकी जांच के लिये ताजा जनादेश लेना चाहिये ।

उन्होंने सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुये कहा, कांग्रेस को यह याद रखना चाहिये कि यह उनकी निजी सरकार नहीं है । उन्हें उन नीतियों को जारी रखने का कोई अधिकार नहीं है ।

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस ने कल संप्रग सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था और शुक्रवार को औपचारिक रूप से केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटने का फैसला किया है । इस तरह उसने सरकार के पास अभी भी अपने फैसले पर पुर्नविचार के लिये रास्ता खुला रखा है ।

कुणाल ने कहा, महाभारत की याद करें । दुर्योधन ने कृष्ण से समूची नारायणी सेना ली थी और अर्जुन ने केवल सारथी के रूप में कृष्ण को लिया और विजय हासिल की थी । इसलिये संप्रग आंकड़ों के लिये जा सकती है । हमारे पास दीदी :ममता बनर्जी: हैं ।

उन्होंने कहा, ममता बनर्जी के बिना संप्रग दो को बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है । उसे ममताजी द्वारा उठाये गये विषयों पर जनादेश लेना चाहिये ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement