Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार सुनीता ने संभाली अंतरिक्ष स्टेशन की कमान
'

सुनीता ने संभाली अंतरिक्ष स्टेशन की कमान

PTI

- September,18 2012 4:13 AM IST

लंदन, 18 सितंबर : भाषा : रक्षा मंत्री फिलिप हेमोंड ने खुलासा किया है कि ब्रिटिश सेना में कैप्टन वेल्स के नाम से जाने जाने वाले प्रिंस हैरी को अफगानिस्तान में कैंप बैस्चन पर तालिबान के हमले के दौरान एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। इस हमले में दो अमेरिकी मैरीन्स मारे गए थे ।

बीती रात बीबीसी के साथ बातचीत में हेमोंड ने कहा, हैरी को निशाना बनाए जाने की आशंकाओं को देखते हुए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे लेकिन उन्हें उसी प्रकार खतरे का सामना करना पड़ा , जैसा कि किसी भी अन्य अपाचे हेलिकाप्टर के पायलट को लड़ाई में करना पड़ता है ।

इस्लाम विरोधी एक फिल्म को लेकर किए गए हमले में अमेरिकी मैरीन्स मारे गए थे ।

हेमांेड ने कहा, शुक्रवार की रात जैसे ही हमें पता चला कि बैस्चन की सुरक्षा को भेदा गया है तो उन्हें सुरक्षा कवच में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा, वह एक सामान्य अधिकारी के तौर पर वहां काम कर रहे हैें लेकिन स्पष्ट रूप से वहां अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम थे क्योंकि यह पता था कि वह अपनी हस्ती के कारण निशाना बनाए जा सकते हैं ।

शनिवार को 28 साल के हुए प्रिंस हैरी के बारे में बताया गया है कि हमले के दौरान वह अपाचे चालक दल के अन्य सदस्यों के साथ करीब दो किलोमीटर दूर थे ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement