Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार पाकिस्तानी न्यायिक आयोग को लेकर खुफिया एजंेेसियां हैं चिंतित
'

पाकिस्तानी न्यायिक आयोग को लेकर खुफिया एजंेेसियां हैं चिंतित

PTI

- September,17 2012 4:13 AM IST

पटना, 17 सितंबर :भाषा: बिहार में खरीफ फसल के लिए अमृत कही जा रही बारिश का दौर अभी आगे भी जारी रहेगा और अगले 48 घंटे के भीतर दक्षिण बिहार में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

मौसम विग्यान केंद्र के निदेशक ए के सेन ने आज बताया कि शुक्रवार से बिहार झारखंड के उपर सतह से पांच से साढे पांच किलोमीटर उंचा साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कायम रहने के कारण राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। अगले 48 घंटे के भीतर राज्य के 25 प्रतिशत हिस्से में भारी बारिश होगी। यह हिस्सा दक्षिण बिहार का है। राज्य के 75 फीसदी हिस्सों में छिटपुट और सामान्य बारिश का पूर्वानुमान है।

उन्होंने कहा कि दो दिनों के बाद राज्य में बंगाल की खाडी से उठे दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण 48 घंटे बाद भारी बारिश होगी। राज्य में एक से लेकर 16 सितंबर तक 131 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह करीब करीब सामान्य 137 मिलीमीटर बारिश के बराबर है।

सेन ने बताया कि अगस्त माह में 201 मिमी बारिश हुई थी जबकि जुलाई में 303 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी। जून महीने में 89 मिमी बारिश हुई थी जो सामान्य 170 मिमी से 47 प्रतिशत कम है।

निदेशक ने बताया कि 48 घंटे के बाद भी आने वाले समय में दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण राज्य में भारी बारिश होने का अनुमान है।

जारी भाषा राय कवीन्द्र

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement