बीते शुक्रवार तमिलनाडु मुस्लिम मुन्नेत्र कषगम के कार्यकर्ताओं ने अन्ना सलाई मुख्य मार्ग पर स्थित दूतावास पर धरना दिया और फिर पत्थराव भी किया। इसके बाद शहर की पुलिस को वहां की सुरक्षा कड़ी करनी पड़ी।
एक अन्य मुस्लिम संगठन विदुथलई चिरूथईगल काक्षी के कार्यकर्ताओं ने भी आज दूतावास के सामने अमेरिकी फिल्म इनोसेंस ऑफ मुसलिम्स के विरोध में प्रदर्शन किया था। इस फिल्म को पैगंबर मोहम्मद की निंदा करने वाला बताया जा रहा है।