Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार मुंडा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है: कांगे्रस
'

मुंडा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है: कांगे्रस

PTI

- September,16 2012 4:23 AM IST

कांगे्रस ने आज यहां आरोप लगाया कि झारखंड की अर्जुन मुंडा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है और वह केवल सत्ता की रेवड़ी लूटने में व्यस्त है।

कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बालमुचु ने आज एक बयान में कहा कि आम लोगों की समस्याओं से इस सरकार का कोई सरोकार नहीं है। सरकार के सभी विभागों में कर्मचारी हड़ताल पर है और धरना प्रदर्शन में लगे हुए हंै। ऐसे में जनता की समस्याओं का हल करने की पहल सरकार कैसे कर सकती है।

बालमुचु ने कहा कि प्रदेश के लगभग 3,000 कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और भूमि राजस्व मंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। कभी भी मंत्री ने कर्मचारियों को हड़ताल से वापस लाने का प्रयास नही किया।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर राज्य में 80 हजार पुलिसकर्मी अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं और पांच दिनों के अवकाश पर जाने की चेतावनी दे चुके हंै। ऐसी स्थिति में अपराधियों और नक्सलियों से सरकार कैसे लड़ेगी, जब उसके सिपाही ही असंतुष्ट दिखेंगे।

जारी ़ भाषा ़

इन्दु ़ सुभाष

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement