Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार भाजपा नेताओं ने सुदर्शन के निधन पर जताया शोक
'

भाजपा नेताओं ने सुदर्शन के निधन पर जताया शोक

PTI

- September,16 2012 4:13 AM IST

आरएसएस के पूर्व प्रमुख के एस सुदर्शन को महान विचारक और दूरदर्शी बताते हुए भाजपा नेताओं ने आज कहा कि उनके निधन से संघ की शीर्ष पंक्ति में उत्पन्न शून्य को भरना मुश्किल होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने नागपुर में कहा कि सुदर्शन का निधन परिवार के लिए बड़ा झटका है।

उन्होंने कहा वह एक दृढ़ राष्ट्रवादी थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित किया और आरएसएस के नेटवर्क के प्रचार प्रसार तथा विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया।

गडकरी ने कहा कि उनके निधन से आरएसएस की शीर्ष पंक्ति में उत्पन्न शून्य को भरना मुश्किल होगा। उनके निधन से संघ परिवार में एक युग का अवसान हो गया है।

गडकरी ने कहा कि सुदर्शन का अंतिम संस्कार कल नागपुर में किया जाएगा और इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली और भाजपा शासित राज्यों के नेताओं के उपस्थित रहने की उम्मीद है।

सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें आरएसएस के पूर्व प्रमुख का मार्गदर्शन मिला।

उन्होंने ट्वीट किया पूर्व सरसंघचालक सुदर्शन जी आज सुबह नहीं रहे। मैं भाग्यशाली हूं कि उनसे मुझे मार्गदर्शन और स्नेह मिला।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement