पडोस के शामली जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लोगों के पथराव में कई अधिकारी घायल हो गये।
एसडीएम महेंद्र कुमार ने आज यहां कहा कि यह घटना कल दथेदा गांव में हुई जब राजस्व विभाग के अधिकारियों का दल पंचायत की जमीन से अतिक्रमण हटाने गया था।
उन्हांेने कहा कि 23 महिलाओं सहित 48 लोगों के खिलाफ अधिकारियों पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।
इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।