दवा कंपनी वीनस रेमेडीज की जैव प्रतिरोधी दवा वैनकोप्लस को कनाडा में मंजूरी मिल गयी। कंपनी अगले दो साल में इसका वहां विपणन शुरु करेगी।
कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक मनु चौधरी ने आज एक बयान मंे कहा, हम वैनकोप्लस को कनाडा में मंजूरी मिलने से उत्साहित हैं। यह इस उत्पाद के लिए एक वाणिज्यिक सफलता है।
कंपनी ने बताया कि यह पेटेंट कनाडा के पेटेंट कार्यालय से मिला है जो कि मई 2027 तक वैध होगा।
भाषा