| हाजिर मांग बढऩे से चना वायदा सुधरा | | बीएस संवाददाता / मुंबई August 26, 2011 | | | | |
हाजिर बाजार में मांग के सुधार से नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज चना वायदा में 15 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एनसीडीईएक्स में चना वायदा का सितंबर सौदा 15 रुपये यानी 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 3,201 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। इसमें 3,07,050 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार इसका अक्तूबर सौदा 15 रुपये 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 3,292 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। इसमेें 1,41,580 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
|