दक्षिण कोरियाई कार्यकर्ताओं ने उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ किम परिवार के खिलाफ गुब्बारे छोड़े जिन पर परिवार की आलोचना करते हुए पर्चे बंधे थे ।
करीब दस कार्यकर्ताओं ने दोनों देशों की साझा सीमा पर दस विशाल गुब्बारे छोड़े । इन गुब्बारों से दो लाख पर्चे और 300 डीवीडी बंधी थीं । पर्चे जारी करने वाले कार्यकर्ताओं में उत्तर कोरिया छोड़कर द कोरिया में आए कार्यकर्ता भी शामिल थे ।
एक पर्चे पर लिखा था, उठ खड़े हों । किम जुंग उन के बहकावे में मत आओ । उन ने पिछले वर्ष दिसंबर में अपने पिता किम जुंग इल के निधन के बाद सत्ता की बागडोर संभाली है ।