Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार अवैध निर्माण की अनुमति देने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही हो: अजय सिंह
'

अवैध निर्माण की अनुमति देने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही हो: अजय सिंह

PTI

- September,08 2012 6:03 PM IST

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बड़े तालाब जल अधिग्रहण क्षेत्र में अवैधानिक निर्माण की अनुमति देने वाले नगर निगम की महापौर सहित अन्य विभागों के जवाबदेह अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने एक बयान में कहा कि खानू गांव में कछार क्षेत्र में निर्मित एक इमारत गिराकर मुख्यमंत्री, महापौर एवं स्थानीय तथा नगर निगम प्रशासन अपने-आपको बहादुर न समझे।

उन्हांेने कहा कि ये अवैध निर्माण तो मुख्यमंत्री को आकाश से नजर आ गए और उन्होंने तोड़ने का हुक्म जारी कर दिया। लेकिन मुख्यमंत्री को यह भी पता लगाना चाहिए कि इस अवैध निर्माण को होने देने में किन-किन की भागीदारी है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सिंह ने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री भी भोपाल के हैं। उनकी बहू महापौर भी भोपाल की हैं। उसके बाद भी तालाब के जल अधिग्रहण क्षेत्र में अवैध निर्माण को अनुमति मिलना आश्र्यजनक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे असंख्य अवैध निर्माण कार्य पूरे प्रदेश में शासन-प्रशासन की वैध अनुमति से हो रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे अवैध निर्माण तो खूब तुड़वाएं लेकिन अपनी बहादुरी उन लोगों के प्रति भी दिखाएं जिन्होंने अवैध रूप से अनुमति देकर इन निर्माण कार्य को होने दिया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement