बिहार के गोपालगंज जिले में थावे थाना अंतर्गत इटवा पुल के पास दो सिटी राइड बस के टकरा जाने से आज एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि सात अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थावे से मीरगंज जा रही एक सिटी राइड बस ने पीछे से दूसरी बस को टक्कर मार दी, जिससे एक खलासी की मौत हो गयी, जबकि सात यात्री घायल हो गये। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान भोरे थाना अंतर्गत बनवा गांव निवासी सुग्रीव राय के रूप में हुई है।