Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार सीडी मामले में वीरभद्र और उनकी पत्नी अदालत में पेश
'

सीडी मामले में वीरभद्र और उनकी पत्नी अदालत में पेश

PTI

- September,07 2012 6:13 PM IST

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सीडी मामले में अदालत के सामने पेश हुए और उन्होंने तेज गति से सुनवाई करने की मांग की।

इस मामले ने एक विशेष न्यायाधीश ने वीरभद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा के खिलाफ आरोप तय कर दिये हैं।

उधर, जन अभियोजक ने इन दोनों की जमानत रद्द करने की जोरदार वकालत की और आरोप लगाया कि अभियोजन पक्ष के पास उनकी जमानत रद्द करने की मांग को लेकर पर्याप्त सामग्री है।

विशेष न्यायाधीश बीएल सोनी ने बाद में इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तारीख तय की।

अभियोजन पक्ष ने 25 जून को अदालत में आरोप पढकर सुनाए थे। सिंह और उनकी पत्नी इस दौरान अदालत में मौजूद नहीं थे। उस दिन विशेष न्यायाधीश ने आरोप तय किये थे।

दोनों ने आरोपों से इंकार किया और कहा कि वे सुनवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं।

यह मामला वर्ष 1989 का है जब वीरभद्र हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। यह आरोप एक आडियो सीडी पर आधारित हैं जिसमें कथित रूप से आईएएस अधिकारी मोहिंदर लाल और कुछ उद्योगपतियों के बीच राज्य में निवेश करने के लिए पैसे के लेने देन की बात शामिल थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement