| एसबीआई लाइफ की परिवर्तनशील बीमा योजना 'फ्लेक्सी स्मार्ट' | |
| बीएस संवाददाता / नई दिल्ली 07 04, 2011 | | | | |
निजी क्षेत्र की एसबीआई लाइफ ने निवेशकों को निश्चित आय मुहैया कराने के लिए एक परिवर्तनशील बीमा योजना 'फ्लेक्सी स्मार्ट' पेश की है। एसबीआई लाइफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ्लेक्सी स्मार्ट ग्राहकों के निवेश पर सुरक्षा के साथ नियमित रिटर्न भी उपलब्ध कराएगा।
यह योजना विशेष रूप से ऐसे ग्राहकों के लिए है, जिनकी प्राथमिकता बाजार से हटकर चलने वाली योजनाएं हैं। इस योजना के तहत ग्राहक को कम से कम 1,500 रुपये का मासिक प्रीमियम भुगतान करना होगा। उसके पास मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार प्रीमियम भुगतान का विकल्प होगा।
पॉलिसीधारक को उसके भुगतान किए गए प्रीमियम पर चालू वित्त वर्ष के दौरान 7 प्रतिशत की अंतरिम ब्याज आय होगी और वर्ष की समाप्ति पर इसके उपर अतिरिक्त ब्याज दर के बारे में जानकारी दी जाएगी।
|