Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार स्मारकों पर आयोजित कार्यक्रमों पर अनावश्यक खर्चो में कटौती हो :सोनिया
'

स्मारकों पर आयोजित कार्यक्रमों पर अनावश्यक खर्चो में कटौती हो :सोनिया

PTI

- September,05 2012 10:53 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार से कहा है कि वह दिल्ली में नेताओं के स्मारकों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान तामझाम को कम कर अनावश्यक खर्चो में कटौती करे ।

सोनिया ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की भी इच्छा जताई है कि ऐसे कार्यक्रमों पर जनता को कम से कम असुविधा हो । कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह पत्र करीब एक महीने पहले भेजा गया था ।

उन्होंने कहा कि पत्र का अभिप्राय यह था कि ऐसे कार्यकमों पर खर्चे को कम से कम किया जाना चाहिए । सोनिया गांधी चाहती थी कि धूमधाम और दिखावे की बजाय बेहतर यह होगा कि सच्ची भावना से निष्ठावान लोग वहां जायें ।

राजघाट, वीरभूमि, शांतिवन शक्ति स्थल और विजय घाट सहित दिल्ली में विभिन्न स्मारकों पर सरकार द्वारा ऐसे काय्रक्रम आयोजित किये जाते हैं ।

विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों द्वारा इन मौकों पर विग्यापन जारी किये जाते हैं जिनपर काफी पैसा खर्च किया जाता है । इसकी हाल के दिनों में काफी आलोचना हुई है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement