मिस्र के नए राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ शुरू होकर करीब 16 महीनों तक चले सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों के मामले की नए सिरे से जांच करने आदेश दिए हैं ।
राष्ट्रपति की ओर से कल एक आदेश जारी किया गया जिसके मुताबिक करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों के मौत के मामले की जांच और उससे संबंधित सुनवायी की पुनरीक्षा करने को कहा गया है ।
मिस्र की सरकारी संवाद समिति की खबर के अनुसार, न्यायाधीशों, एक अभियोजक, पुलिस, सेना और पीडि़त परिवारों के छह प्रतिनिधियों वाले इस 16 सदस्यीय समिति से राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने दो माह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है ।
एपी
अर्पणा विवेक वि86
07062259 दि
नननन