विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित शंातीनगर कालोनी में गुरुवार की रात हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गये।
पुलिस ने घायलों को इलाज व चिकित्सकीय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाल विजयनगर ने बताया कि सतपाल गुर्जर के यहंा दो दिन पूर्व चोरी हुई थी। बीती रात कालोनी में ही एक व्यक्ति के मकान का शटर गिरने पर लोगों ने चोरों के आने का शोर मचा दिया। शोर सुनकर सभी लोग बाहर को दौड पडे। इसी बीच किसी ने कहा कि चोरों में क्षेत्र में रहने वाले सौरन का पुत्र दिनेश भी शामिल था।
चोरों की तलाश करने निकले लोग दिनेश के मकान के पास पहुंचे। वहां उनपर गोलीबारी कर दी गयी। इस दौरान गोली का छर्रे लगने से प्रमोद पुत्र संजय यादव व हुक्म सिंह पुत्र रामपाल सिंह, निवासी शांती नगर घायल हो गये।