| हस्तशिल्प उपकरणों पर छूट से निर्यात बढ़ेगा | | बीएस संवाददाता / नई दिल्ली March 16, 2011 | | | | |
सरकार द्वारा हस्तशिल्प उपकरणों पर आयात शुल्क की छूट के फैसले का स्वागत करते हुए निर्यातकों ने कहा है कि इससे बेहतर डिजाइन वाले उत्पाद तैयार करने में मदद मिलेगी और वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धी क्षमता भी बढ़ेगी।
हस्तशिल्प निर्यात संवद्र्धन परिषद (ईपीसीएच) ने एक बयान में कहा कि इस प्रावधान के तहत कोई निर्यातक पूर्ववर्ती वर्ष में निर्यात किए गए हस्तशिल्प उत्पाद के मूल्य के 5 प्रतिशत के बराबर औजारों का शुल्क मुक्त आयात कर सकेंगे।
यह घोषणा वित्त वर्ष 2011-12 के बजट में की गई। आयात शुल्क छूट को एक मार्च 2011 से अधिसूचित कर दिया गया। ईपीसीएच के चेयरमैन राजकुमार मल्होत्रा ने कहा कि इस तरह की पहल से हस्तशिल्प क्षेत्र को बेहतर डिजाइन और शिल्प वाले उत्पाद पेश करने में मदद मिलेगी।
|