कोषांे तथा खुदरा निवेशकांे की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 28 अंक की मजबूती के साथ खुला। पिछले सत्र मंे 67 अंक गंवाने वाला सेंसेक्स 28.30 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,811.51 पर पहुंच गया।
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 7.40 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,394.10 अंक पर पहुंच गया। ब्रोकरांे ने कहा कि कोषांे तथा खुदरा निवेशकांे की ताजा लिवाली और एशियाई बाजारांे के मिलेजुले रुख से बाजार की धारणा को बल मिला।