| उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु उद्योग में आएगी 15 फीसदी तेजी | | बीएस संवाददाता / मुंबई December 22, 2010 | | | | |
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और उपकरण बनाने वाली कंपनियों के संगठन सीईएमएमए ने कहा है कि वर्ष 2011 में उपभोक्ता टिकाऊ उद्योग की विकास दर 15 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है। इस साल इस क्षेत्र की वृद्धि दर 13 फीसदी रही है।
सीईएमएमए के अध्यक्ष डॉ वाई वी वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि 35,000 करोड़ रुपये के उद्योग की वर्ष 2011 में वृद्धि दर 15 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है। आने वाले साल में इस क्षेत्र में काफी वृद्धि की संभावना है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लोगों की आमदनी बढऩे, जीवनशैली में बदलाव और आवास एवं अचल संपत्ति जैसे क्षेत्रों
के साथ वाणिज्यिक विज्ञापनों के कारण उद्योग में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखे गए हैं।
|