Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार राजेश खन्ना अभी भी अस्पताल में, हालत स्थिर
'

राजेश खन्ना अभी भी अस्पताल में, हालत स्थिर

PTI

- July,06 2012 5:13 AM IST

गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना की हालत स्थिर है । उन्हें करीब एक पखवाड़ा पहले यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिछले कुछ समय से बीमार 69 वर्षीय अभिनेता को 23 जून को थकान और कमजोरी के चलते उपनगर बांद्रा में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी डिंपल कपाडि़या ने यह जानकारी दी।

अस्पताल सूत्रों ने प्रेट्र को बताया, वह अभी अस्पताल में है । उनकी हालत स्थिर है । उन्हें अस्पताल के 11वें तल पर एक विशेष कक्ष में रखा गया है ।

जिस दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी पत्नी ने कहा था कि वरिष्ठ अभिनेता को एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी लेकिन अब उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए 12 दिन हो गए हैं।

इसका कारण पूछे जाने पर सूत्र ने कहा, पता नहीं ।

इससे पूर्व, अप्रैल में खन्ना को थकान और बेचैनी के चलते तीन दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हाल ही में राजेश खन्ना हावेल पंखे के अपने पहले टेलीविजन विग्यापन में नजर आए थे, जिसे आर बाल्की ने निर्देशित किया था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement