गोदरेज इंडस्ट्रीज ने आज कहा कि उसने 1.72 करोड़ शेयरों के राइट्स इश्यू के जरिये संस्थागत नियोजन से 370.51 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, कंपनी निदेशक मंडल ने 27 जुलाई, 2012 को एक प्रस्ताव पारित कर सफल आवेदकों को 1,72,33,407 शेयरों का आबंटन किया। यह आबंटन 215 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया।
गोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज ने इससे पहले कहा था कि इश्यू से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग विस्तार कार्यक्रमों के वित्त पोषण व णों के पुनर्भुगतान में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी पर जून तिमाही में 500 करोड़ रुपये ण था।
सेबी ने कंपनी के संस्थागत आवंटन कार्यक्रम को इस जनवरी में अनुमति दे दी थी। इससे कंपनी के प्रवर्तकों को फालोऑन इश्यू के विकल्प में जाये बिना अपनी 75 प्रतिशत तक इक्विटी बेचने में मदद मिली।
गोदरेज ने 31 मार्च 2012 को समाप्त वित्त वर्ष में 292 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया जबकि इससे एक साल पहले कंपनी का मुनाफा 293 करोड़ रुपये रहा था।