वाशिंगटन, 27 जुलाई :भाषा: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार मिट रोमनी के तीन देशों के दौरे पर जाने के साथ लुसियाना प्रांत के अमेरिकी-भारतीय गर्वनर बॉबी जिंदल ने युद्धग्रस्त देशों को लेकर राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी का प्रचार तेज करते हुए उनकी आर्थक नीतियों की आलोचना की। नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जिंदल उपराष्ट्रपति पद के लिए रोमनी के सहयोगियों में शीर्ष संभावित उम्मीदवारों मेे से एक हैं।
41 वर्षीय जिंदल ने कल चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य आयोवा में दो प्रचार कार्यक्रमों को संबोधित किया और संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिए।
जिंदल की सभा से प्रभावित होकर रोमनी के प्रचार आयोजकों ने कल शाम घोषणा की कि जिंदल कल फ्लोरिडा में एक और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।