Advertisement
Power Stocks: रिकॉर्ड ऑर्डर, रिकॉर्ड कमाई… फिर भी क्यों सावधान रहने को कह रहे हैं एक्सपर्ट?Zepto का बड़ा दांव! 10,000 करोड़ के IPO की तैयारी, विस्तार और टेक्नोलॉजी पर खर्च करेगी हजारों करोड़अमेरिका-ईरान जंग का असर: फिच ने भारत की ग्रोथ का अनुमान घटायाGold-Silver Price Today: सोना-चांदी में आई बड़ी गिरावट! खरीदारी से पहले जरूर जान लें आज के ताजा भावIT से Telecom तक कमाई की बहार, किन सेक्टरों ने निवेशकों को किया मालामाल?Stock Market Update: शेयर बाजार की रफ्तार पर ब्रेक! दिन की ऊंचाई से 500 अंक फिसला सेंसेक्स, Fitch ने भी घटाया GDP अनुमानH-1B Visa: भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए खुशखबरी! कोर्ट ने ट्रंप की 1 लाख डॉलर फीस को बताया गैरकानूनीStocks to Buy Today: आज इन 3 शेयरों पर दांव की सलाह, एक्सपर्ट बोले- ₹2,150 तक जा सकता है भावStocks To Watch Today: NLC India से RVNL तक, बड़े ऐलानों की भरमार, बाजार खुलते ही इन शेयरों पर रहेगी नजरRBI का बड़ा प्रस्ताव: अब एक ही जमा श्रेणी पर ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दे पाएंगे बैंक
अन्य समाचार भारत ने तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा श्रीलंका के साथ उठाया
'

भारत ने तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा श्रीलंका के साथ उठाया

PTI

- July,25 2012 9:55 AM IST

विदेश मंत्रालय ने आज यहां कहा कि भारत ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के 23 मछुआरों की गिरफ्तारी के मुद्दे को कोलंबो में अधिकारियों के समक्ष उठाया है।

तमिलनाडु के कचातीवू के पास मछली पकड़ते मछुआरों को कल गिरफ्तार किया गया था।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास के अधिकारी मानिया जा रहे हैं क्योंकि मछुआरों को मन्नार न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाना है।

मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, हम इस दिशा में सक्रियता से काम कर रहे हैं। हमारे उच्चायोग ने भी उनकी रिहाई के मुद्दे को कोलंबो में श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ उठाया है।

मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने कल बताया था कि श्रीलंका के नौसेनिकों ने कथित तौर पर कुछ नौकाओं पर धावा बोल दिया था और तमिलनाडु के 23 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

श्रीलंकाई नौसेना ने पांच नौकाओं को भी जब्त कर लिया।

रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष एमिरेट ने कहा कि श्रीलंका के नौसेनिकों ने 20 अन्य नौकाओं पर हमला किया और मछुआरों के जाल जब्त कर लिये।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement