Advertisement
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिजMulti-Factor Funds: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका या सिर्फ नया ट्रेंड? निवेश से पहले जानें फायदे-नुकसानICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?
अन्य समाचार लैला खान के पिता सीबीआई जांच की मांग लेकर पहुंचे उच्च न्यायालय
'

लैला खान के पिता सीबीआई जांच की मांग लेकर पहुंचे उच्च न्यायालय

PTI

- July,17 2012 5:03 PM IST

बालीवुड अभिनेत्री लैला खान के पिता नादिर शाह पटेल ने आज बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और आरोप लगाया कि उनकी पुत्री और उसके परिवार के गायब होने के बाद से महाराष्ट्र पुलिस ने शीघ्रता से जांच नहीं की। उन्होंने अनुरोध किया कि मामले को अपराध शाखा से लेकर सीबीआई को सौंपा जाये।

शहर की अपराध शाखा ने इस परिवार के पिछले साल गायब होने के रहस्य को सुलझाने का पिछले मंगलवार को दावा किया। पुलिस ने छह कंकालों की बरामदगी की है। माना जा रहा है कि इगतपुरी में पारिवारिक फार्म हाउस में मिले ये कंकाल लैला, उसकी मां सेलिना, तीन भाई-बहनों और एक रिश्तेदार के हैं।

परिवार की हत्या लैला के सौतेले बाप और उसकी मां के तीसरे पति परवेज टाक ने कथित तौर पर की है। परवेज जम्मू कश्मीर में अस्थायी ठेकेदार है।

इस हत्या की बात जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा परवेज की गिरफ्तारी और उसके साथ पूछताछ के बाद सामने आयी।

पटेल ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने एक साल तक मामले की समुचित जांच नहीं की जबकि वह लोगों के लापता होने की शिकायत लिखा चुके थे।

याचिकाकर्ता के अनुसार उन्होंने लापता लोगों की शिकायत करने के लिए पिछले साल ओशीवारा पुलिस से संपर्क किया था। लेकिन परवेज की गिरफ्तारी तक पुलिस ने जांच नहीं शुरू की।

सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए पटेल ने कहा कि ओशीवारा एवं इगतपुरी पुलिस थानों के वरिष्ठ निरीक्षकों के खिलाफ भी कर्तव्य में लापरवाही की कार्रवाई होनी चाहिए।

याचिका पर उपयुक्त समय पर सुनवाई होगी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement