Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार निकाय चुनाव से गदगद भाजपा की नजर अब 2014 में होने वाले लोस चुनाव पर
'

निकाय चुनाव से गदगद भाजपा की नजर अब 2014 में होने वाले लोस चुनाव पर

PTI

- July,17 2012 4:35 AM IST

नगर निकाय चुनाव में महापौर की 12 में से 10 सीटों पर मिली जीत से गदगद उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा है कि अब वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी संगठन को चाक चौबन्द करना उनका अगला लक्ष्य है।

नगर निकाय चुनाव में मिली कामयाबी का सेहरा पार्टी कार्यकर्ताओं के सिर बांधते हुए बाजपेयी ने कहा कि पार्टी का अगला लक्ष्य संगठन को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन से सक्रिय रप से जोड़ने के लिये जिला स्तर एवं उसके नीचे की इकाइयों के अध्यक्ष पद पर सीधे चुनाव करवाये जायेंगे तथा उससे पहले 15 जुलाई से 15 अगस्त तक एक सघन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रदेश अध्यक्ष पद के लिये भी चुनाव होगा ,बाजपेयी ने कहा कि यह निर्णय पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व पर निर्भर है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement