बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो की निर्माण इकाई को जून मंे विभिन्न कार्यों के लिये 1,523 करोड़ रुपये के आर्डर मिले।
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उसकी भवन एवं कारखाना इकाई को प्रतिष्ठित ग्राहकांे से 546 करोड़ रुपये के आर्डर मिले हैं। इसके अलावा बुनियादी ढांचा इकाई को रेलवे निर्माण कार्य के लिये 225 करोड़ रुपये के आर्डर मिले हैं।
इसके अलावा कंपनी की जल एवं शोधन इकाई को झारखंड सरकार के पेयजल और स्वच्छता विभाग से राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत साहिबगंज में पेयजल प्रणाली के संचालन और रखरखाव के लिये 134 करोड़ रुपये का आर्डर मिला है।