जम्मू:मुम्बई, पांच जुलाई :भाषा: पाकिस्तानी मूल की लापता बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान की गत वर्ष महाराष्ट्र में परिवार के सदस्यों के साथ हत्या कर दी गई है। यह दावा लैला के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी परवेज इकबाल टाक :रिपीट टाक: ने किया है जिस पर लैला के पिता ने संदेह जताया है।
टाक ने जम्मू में जांचकर्ताओं को जो बताया उसकी पुष्टि करने के लिए कोई भी भौतिक साक्ष्य नहीं हैं। मुम्बई और जम्मू कश्मीर पुलिस उसके दावों की सच्चाई की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। लैला गत एक वर्ष से लापता है।
डोडा..रामबान परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक गरीब दास ने जम्मू में पीटीआई से आज कहा कि परवेज ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसकी मां, बहन और एक मित्र की गत वर्ष फरवरी में महाराष्ट्र में हत्या कर दी गई थी।
लैला के पारिवारिक मित्र परवेज ने जानकारी के अनुसार जांचकर्ताओं को बताया कि लैला के पारिवारिक सदस्यों की गोली मारकर हत्या की गई। मामले के जांचकर्ताओं में मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा का दल भी शामिल है। दास ने यह नहीं बताया कि परवेज ने हत्यारों के बारे में कोई जानकारी दी या नहीं।