Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार बिदवे के हत्यारे ने कहा : खाली हो गया था उसका दिमाग
'

बिदवे के हत्यारे ने कहा : खाली हो गया था उसका दिमाग

PTI

- July,15 2012 5:54 AM IST

भारतीय छात्र अनुज बिदवे के हत्यारोपी ने मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में सुनवायी के दौरान कहा कि घटना के वक्त उसका दिमाग खाली हो गया था और उसने दावा किया है कि उसे नहीं मालूम था कि उसने किसी को गोली मारी है।

ब्रिटेन के नागरिक किआरन स्टैप्लेटन पर आरोप है कि उसने 26 दिसंबर 2011 को पुणे के रहने वाले अनुज की गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

स्टैप्लेटन ने बिदवे की मौत के मामले में अपना गुनाह कबूल लिया है लेकिन उसकी हत्या से इंकार किया ।

इस मामले की सुनवायी 25 जून से शुरू हुई है जिसमें पुणे से आए बिदवे के माता-पिता भी भाग ले रहे हैं ।

स्टैप्लेटन ने कहा कि उसे पता भी नहीं था कि उसने किसी व्यक्ति को गोली मार दी है ।

उसने कहा कि उसने सिर्फ अपना हाथ उठाया गोली दागी और भाग खड़ा हुआ ।

उसे बिदवे के मरने की सूचना खबरों के आने के बाद ही मिली कि उसने किसी को मार दिया है ।

यह पूछने पर कि उसने गोली क्यों चलाई स्टाप्लेटन ने कहा, ईमानदारी पूर्वक कहता हूं कि मुझे नहीं मालूम। मुझे तो पता भी नहीं था कि मैंने किसी व्यक्ति को गोली मार दी है । मैंने सिर्फ अपना हाथ उठाया, गोली चलाई और भाग खड़ा हुआ ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement