Search BS HindiWeb         Follow us on 
Thursday, June 20 ,2013  Update: 02:39 PM
होम | बाजार | कंपनियां | अर्थव्यवस्था | मुद्रा | विश्लेषण | निवेश | जिंस | क्षेत्रीय | व्यापार गोष्ठी | जिरह
 
होम खबर
Bookmark and Share

मुश्किलों के लिए मजबूत कैमरे
तकनीकी तरकश
प्रियंका जोशी /  June 11, 2009

इस गर्मी में पेश है किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल करने लायक डिजिटल कैमरे। ये बेहद टिकाऊ कैमरे हैं।

अपनी सॉफ्ट बॉडी की वजह से ये कैमरे शॉकप्रूफ और वॉटर रेजिसटेंट सुविधाओं से लैस हैं। इन्हीं खूबियों के कारण आप इन कैमरों का इस्तेमाल रेतीले समुद्री तटों, कीचड़ वाली पगडंडियों और यहां तक कि पानी के अंदर रोमांचक क्षणों को कैद करने के लिए कर सकते हैं।

लेकिन आपको बता दें कि विज्ञापन के जरिए किसी उत्पाद की गुणवत्ता का बखान करना और खुद की समझ से किसी उत्पाद का चयन करना अलग-अलग चीज है।

कैनन पॉवरशॉट डी 10

खूबियां
आपकी सुविधा के लिए एक सटीक ऑटोफोकस
वॉटरप्रूफ, फ्रीजप्रूफ और शॉकप्रूफ

खामियां
कीमत के लिहाज से इस कैमरे में 3* जूम पर्याप्त नहीं लगता
बहुत सारी विशेषताएं जो आसानी से पता नहीं चलती हैं

कैनन पॉवरशॉट डी10 के रूप में कंपनी ने वास्तव में एक जबरदस्त कैमरे की पेशकश की है। ऐसा लगता है मानो यह सीधे तौर पर ओलिंपस के कैमरे को टक्कर दे रहा हो।

डी10 कैनन का पहला 'अंडरवॉटर' कैमरा है। इसकी बनावट ऐसी है कि इस पर आपकी पकड़ बहुत मजबूत होगी और साथ ही इसमें विकल्प के रूप में पट्टियां भी दी गई हैं। कैनन के इस कैमरे के आवरण की बनावट इस तरह की है कि यह 33 फीट पानी के अंदर भी सुरक्षित रह सकता है।

इस कैमरे को इतना मजबूत बनाया गया है कि पानी में 4 फीट की ऊंचाई से गिरने पर भी इसे कुछ नहीं होगा। इस कैमरे की वॉटरप्रूफ खूबियों को जानने के बाद हमने कैमरे को एक वॉश बेसिन में डुबोने की कोशिश की और आप विश्वास नहीं करेंगे कि मुझे कैसा महसूस हो रहा था।

किसी भी कैमरे की पिक्चर क्वालिटी बहुत खास मायने रखती है। हालांकि डी10 में वे सारी विशेषताएं हैं जो एक बेहतरीन कैमरे में होनी चाहिए। आपको इसमें वे सारी खूबियां मिलेंगी जो परंपरागत कैनन पॉवरशॉट मॉडलों में देखने को मिलती हैं। इस कैमरे में ऑप्टिकल छवि स्थिरीकरण के साथ 3* जूम लैंस की सुविधा दी गई है। इसमें 12.1 मेगापिक्सल सीसीडी इमेजर है।

इसके अलावा, यह कैमरा कैनन की नवीनतम पीढ़ी की डिजिक4 प्रोसेसिंग से भी लैस है। इस कैमरे की एक और खास बात इसकी बैटरी लाइफ है जो एक बार चार्ज करने के बाद इससे कम से कम 190 शॉट्स लिए जा सकते हैं। निश्चित तौर पर ये सारी खूबियां ही इस कैमरे को अन्य कैमरे से अलग खड़ा करती है।

लेकिन आज के समय में किसी महंगे कैमरे में 3* जूम के साथ 2.5 इंच का डिसप्ले बहुत आकर्षक नहीं लगता है। बाजार में इस कैमरे की कीमत 20,995 रुपये है। संभव है मंदी के इस माहौल में इसकी कीमत आपको थोड़ा झकझोर भी सकती है। लेकिन अगर आप इस गर्मी में रेतीले समुद्री तटों, पानी के अंदर या पहाड़ों की चढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं तो आप कैनन डी10 के बारे में विचार कर सकते हैं।

स्टाइलस टफ-8000

खूबियां
खास विशेषता इसकी सॉफ्टनेस है
वॉटरप्रूफ, शॉकप्रूफ और क्रशप्रूफ

खामियां
बहुत सारे बटन असमंजस में डाल सकते हैं
दानेदार छवियां देखी जा सकती है

ओलिंपस का हाल ही में लॉन्च किया गया स्टाइलस टफ-8000 एक वॉटरप्रूफ, शॉकप्रूफ और क्रशप्रूफ डिजिटल कैमरा है। इस कैमरे की जितनी भी खूबियां गिनाई गई हैं, उसे हमने बाकायदा जांचा-परखा है।

हालांकि हमें यह स्वीकार करना होगा कि कैमरे के क्रशप्रूफ के दावे की जांच करने के लिए और 6 फीट की ऊंचाई से इसे गिराने के लिए कैमरा उधार लेना और उससे भी कहीं अधिक हिम्मत जुटाने की जरूरत है।

आपको बता दूं कि स्टाइलस टफ-8000 के एक निश्चित प्वाइंट पर इसकी क्रशप्रूफ बनावट की गई है। यह कैमरा भी कैनन पॉवरशॉट डी10 की तरह ही 33 फीट तक वाटरप्रूफ रह सकता है। इस कैमरे में एक दाबमापी यंत्र भी लगा हुआ है जो आपको इसकी सूचना देता रहेगा कि आप कितनी गहराई में हैं।

इस कैमरे की कीमत 16,000 रुपये है। स्टाइलस टफ-8000 की पिक्चर क्वालिटी अच्छी है। हालांकि जब लाइट अच्छी नहीं होगी तो उस वक्त आप देखेंगे कि तस्वीरों में निश्चित रूप से दाने उभर आए हैं। यह 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।यह कैमरा 3.6# वाइड-एंगल जूम लैंस और शॉर्प व ब्राइट 2.7 इंच एलसीडी डिसप्ले की सुविधा से लैस किया गया है।

Keyword: strong cameras for probems,
Advertisements
  Quick Dry with Bosch Dryers. Know more.
  Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
  Home Loan transfers upto Rs 150 lakh are eligible for special interest rates. Click Here
   Get Upto 12% Interest in Fixed Deposits
  Home Loan at interest rates as low as 9.75% p.a. Click Here
   Bosch Front Loading Washing Machines. Know More
Bookmark and Share       Facebook Facebook   Add to Favorites Twitter  
Display Name  Email-Id  
Post your comment
Advertisements 
Quick Dry with Bosch Dryers. Know more.
Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
Home Loan transfers upto Rs 150 lakh are eligible for special interest rates. Click Here
Get Upto 12% Interest in Fixed Deposits
Home Loan at interest rates as low as 9.75% p.a. Click Here
Bosch Front Loading Washing Machines. Know More
  आपका मत
 क्या बाढ़ पीडि़तों की मदद में सरकार दिखा रही है सुस्ती
हां नहीं  
पढ़िये
ईमेल
हिंदुत्व व विकास पर शिवसेना का जोर!
चीन की चिंता से बेअसर रहे भारत-जापान रिश्ता
गर्मी में नहीं बंद होगी गंगा नहर
अमेरिकी दबाव में साधे कार्बाइड और डाउ के हित!
लाल मिर्च में मजबूती बनी रहेगी!
About us Partner with us Jobs@BS Advertise with us Terms & Conditions Contact us RSS General News   Site Map  
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on "as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all the information prior to taking any investment decision. While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any independent service provider is/are liable for any information errors, incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on information contained herein.