झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव भोला नाथ सिंह को लंदन ओलंपिक के लिये भारतीय कुश्ती टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है।
संघ की विग्यप्ति के अनुसार सिंह ओलंपिक में भाग लेने वाली पांच सदस्यीय कुश्ती टीम के मैनेजर होंगे।
लंदन ओलंपिक 27 जुलाई से शुरू होंगे जिसमें कुश्ती प्रतियोगिता पांच से 12 अगस्त तक होगी।