Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार ब्रिटेन में तमिल व्यकित की मौत
'

ब्रिटेन में तमिल व्यकित की मौत

PTI

- June,28 2012 4:54 PM IST

श्रीलंका मंे उत्पीड़न से बचकर ब्रिटेन पहुंचने वाले एक तमिल व्यक्ति की कुछ किशारों के साथ हुई झड़प के बाद मौत हो गयी । जर्मनी में शरण प्राप्त कर चुके इस व्यक्ति को लेस्टर में मृत पाया गया।

स्थानीय पुलिस ने पोन्नुतुराई निमलराजा की मौत के मामले में जांच शुरु करने के बाद गवाही के लिये अपील की है। निमलराजा को नौ जून को हुई झड़प के एक हफ्ते बाद मृतक सिर में गंभीर चोटों के साथ पाया गया था।

लेस्टर से आयी खबरों के मुताबिक हत्या की जांच के सिलसिले में छह लड़कों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से चार की उम्र 14 साल, दो की उम्र 15 व 13 साल है। साथ ही एक किशोरी को भी गिरफ्तार किया गया जिसकी उम्र 14 साल है। खबर है कि इन बच्चों को बाद में जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।

मृतक की पत्नी मतानिका निमलराजा को स्थानीय तमिल समुदाय का समर्थन मिल रहा है । मतानिका ने स्थानीय अभिभावकों से आगे आकर जांच में सहयोग करने और जानकारी साझा करने की अपील की है।

स्थानीय अखबार लेस्ट मर्करी ने मतानिका के हवाले से कहा गया कि श्रींलका में उनके पति को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने बताया कि उनके पति को एक सैन्य शिविर में सैनिकों द्वारा पीटा गया था। इसके बाद उन्होंने देश छोड़ दिया और जर्मनी ने 1993 में उन्हें शरण दे दी। इसके बाद वह परिवार के साथ इंग्लैंड आ गये।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement