महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री 46.23 प्रतिशत बढ़कर 28,277 इकाई हुई | भाषा / नई दिल्ली April 02, 2018 | | | | |
घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री मार्च महीने में 46.23 प्रतिशत बढ़कर 28,277 इकाई पर पहुंच गई। मार्च, 2017 में कंपनी ने 19,337 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि माह के दौरान उसकी घरेलू बाजार बिक्री 50 प्रतिशत बढ़कर एक साल पहले की 17,973 इकाई से 26,958 इकाई पर पहुंच गई। इसी दौरान उसका ट्रैक्टर निर्यात 3.29 प्रतिशत घटकर 1,319 इकाई रहा। एक साल पहले इसी माह निर्यात 1,364 इकाई था। 31 मार्च, 2018 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की कुल बिक्री 20.68 प्रतिशत बढ़कर 3,17,383 इकाई रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,62,992 इकाई रही थी।
|