Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार दोषपूर्ण सेवा के लिए ठेकेदार पर सात लाख का जुर्माना
'

दोषपूर्ण सेवा के लिए ठेकेदार पर सात लाख का जुर्माना

PTI

- July,04 2012 4:13 PM IST

एक हाउसिंग सोसाइटी में रिसाव की मरम्मत और प्लास्टर एवं रंग-रोगन करने वाले ठेकेदार पर दोषपूर्ण सेवा देने के कारण सात लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

ठाणे जिला उपभोक्ता निवारण मंच ने ठेकेदार को यह सजा सुनायी है।

यह मामला वर्ष 1999 में कल्याण में बने श्री स्वामी समर्थ कोपरेटिव सोसाइटी से जुड़ा हुआ है जिसमें रिसाव और अन्य समस्या उत्पन्न हो गयी थी। मरम्मत का काम वर्ष 2006 में भनदुप के मैक्सिमकोम एसोशिएसन को सात लाख की ठेकेदारी पर दी गयी थी। उसे पांच साल तक होने वाले ऐसी खराबी को ठीक करने का भी दायित्व दिया गया था।

हालांकि, इसमें बताया गया है कि मरम्मत के बावजूद सोसाइटी के भवन में रिसाव की शिकायत बनी रही। सोसाइटी के सदस्यों के मुताबिक, भवन में किया गया रंग रोगन भी उखड़ने लगा। ठेकेदार को इस समस्या के बारे में बताया गया लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सोसाइटी ने एक लेखा परीक्षक के माध्यम से लेखा परीक्षण करवाया जिसने बताया कि काम ठीक तरीके से नहीं किया गया है। इसके बाद, सोसाइटी ने उपभोक्ता मंच की तरफ रूख किया।

ठेकेदर ने अदालत में बताया कि सोसाइटी कुछ काम के लिए अतिरिक्त भुगतान करने से बचने का तरीका निकाल रही है।

हाउसिंग सोसाइटी की शिकायत को स्वीकार करते हुए मंच के अध्यक्ष आरबी सोमानी और सदस्य ज्योति अय्यर ने ठेकेदार के बयान को गलत माना।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement