उत्तर प्रदेश के 100 जिला अस्पताल बनेंगे ई-हॉस्पिटल | बीएस संवाददाता / लखनऊ June 06, 2017 | | | | |
उत्तर प्रदेश के 100 जिला अस्पताल अगले छह महीनों में ई-हॉस्पिटल होंगे। केंद्र सरकार की ई-हॉस्पिटल सुविधा से इन अस्पतालों को जोड़ा जाएगा। राज्य के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रदेश को आईटी हब बनाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छोटे व बड़े शहरों में बीपीओ खोले जाएंगे जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलगा। रविशंकर प्रसाद उत्तर प्रदेश लीगल सर्विसेज के 50 कॉमन सर्विस सेंटर को टेली लॉ से जोडऩे की शुरुआत करने आए थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहा कि सरकार गरीबों और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायिक क्षेत्रों में पेंडिंग केसों पर बात हुई है। महिलाओं, पारिवारिक वादों को यथासीघ्र निपटान की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर कई निर्णय लिए गए हैं।
|