फार्मा कंपनियों की ओर से सुस्त मांग के बीच सटोरियों द्वारा सौदे निपटाने से आज वायदा बाजार में मेंथा तेल 4.20 रुपये टूटकर 1,219.40 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी के लिए मेंथा तेल 4.20 रुपये या 0.34 प्रतिशत टूटकर 1,219.40 रुपये प्रति किलो पर आ गया और इसमें 177 लाट में कारोबार हुआ।
इसी तरह, अगस्त डिलीवरी के लिए मेंथा तेल का भाव 3.80 रुपये या 0.31 प्रतिशत घटकर 1,238.70 रुपये प्रति किलो पर आ गया और इसमें 18 लाट में कारोबार हुआ।