Saturday, Nov 21, 2009
    Archive     
                                
होम > कंपनियां   
स्टार टटोल रही है प्रिंट का बाजार!
शुचि बंसल और रघुवीर बद्रीनाथ / नई दिल्ली/बेंगलुरु April 28, 2008
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भी प्रिंट के जादू को कम नहीं कर पाया है।प्रिंट मीडिया में अपना दबदबा कायम करने के लिए अब स्टार हाँग काँग की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्टार इंडिया भी इन दिनों भारत में प्रिंट मीडिया के मैदान में उतरने के लिए संभावनाएं तलाश रही है।
पिछले सप्ताह, स्टार के उच्च अधिकारी जिनमें स्टार हाँग काँग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पॉल ऐयलो, स्टार इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर और मुख्य परिचालन अधिकारी जगदीश कुमार बेंगलुरु में प्रिंट मीडिया में संयुक्त उपक्रम के तहत भावी भागीदारों से मिलने पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि कंपनी इस संबंध में विजय मालया के यूबी समूह से बात कर रही है और ये दोनों मिल कर भारत में प्रकाशन कारोबार में संभावनाओं को तलाशेंगे।
शंकर से संपर्क करने पर उन्होंने कहा, 'हम किसी भी अफवाह पर अपनी टिप्पणी नहीं करने वाले।' यूबी समूह के अध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी रवि नेदूंगनी ने समूह के इस तरह के किसी भी गठजोड़ की खबर से इनकार कर दिया।
मीडिया उद्योग जगत के सूत्रों का कहना है कि स्टार प्रिंट मीडिया में अपने लिए जगह बनाने के मौकों की तलाश कर रही है, खासतौर से शंकर के स्टार इंडिया में आने के बाद। दरअसल उदय शंकर एक पूर्व पत्रकार हैं और फिलहाल स्टार इंडिया में बतौर मुख्य कार्यकारी अधिकरी  कंपनी के भारतीय काम देखते हैं।
उन्हें पत्रकारों से पहले यह कहते हुए सुना गया है कि समाचार पत्र खुद में काफी उत्तेजक कारोबार है, जिस पर फिलहाल भारत में अंकुश लगा हुआ है। गौरतलब है कि प्रिंट मीडिया में सिर्फ 26 प्रतिशत तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश ही किया जा सकता है।
हो सकता है कि भारतीय पाठकों को यहां बैठे-बैठे विदेशी अखबारों का जायका भी मिल जाए। सूत्रों के अनुसार स्टार अपनी मूल कंपनी न्यूज कॉर्पोरेशन, जिसके ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका और फिजी में लगभग 40 समाचार पत्र हैं, के कुछ विदेशी टाइटल भारत में भी ले आए।
इसके विदेशी टाइटलों में दी टाइम्स- ब्रिटेन में, वॉल स्ट्रीट जरनल- अमेरिका में शामिल हैं। स्टार के संभावित प्रवेश से भारत के 9 हजार करोड़ रुपये के प्रिंट मीडिया में होड़ और भी तेज हो सकती है। इसकी वजह यह है कि राघव बहल की प्रसारण कंपनी नेटवर्क 18 भी भारत में जल्द ही पीयरसन्स का बिजनेस दैनिक 'फाइनैंशियल टाइम्स' लॉन्च करने वाली है।
  
New Document
  
शुरुआती झटकों के बाद निफ्टी पहुंचा 4,500 अंकों के ऊपर
आईपीएल : क्रिकेट कम, तमाशा ज्यादा
कुछ ज्यादा ही पूंजी मांग रहे हैं बैंक : सरकार
आदेश के उल्लंघन पर 250 चीनी मिलों को नोटिस
एमएमटीसी करेगी छह हजार टन आयातित दालों की बिक्री
  
'पुराने के बदले नया बॉन्ड लो'
बहुमुखी प्रतिभा के धनी
रक्षा मंत्रालय के फरमान से देसी कंपनियों की चांदी
विप्रो को उम्मीद, सुधरेगी आईटी की सेहत
क्लाउड पर सभी सेवाएं देगी पटनी!
एयरटेल ने घटाई रोमिंग दरें
'हमारा लक्ष्य पूरी तरह से ईपीसी कंपनी बनना है'
भारत होटल्स करेगी तगड़ा निवेश
 
  
क्या निजी क्षेत्र के आने से हो जाएगा शिक्षा का बाज़ारीकरण?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 16:02
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.