Sunday, Nov 22, 2009
    Archive     
                                
होम > कंपनियां   

फैशन के आसमान पर उमड़ आए 'मेघा'
एजेंसियां / फ्रैंकफर्ट November 07, 2009

मित्तल घराने का नाम अभी तक खास तौर पर स्टील के कारोबार से ही जुड़ा था, लेकिन अब उसने फैशन की दुनिया में भी कदम रख दिया है।

स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल की पुत्रवधू मेघा मित्तल ने परेशानी से जूझ रहे जर्मनी के फैशन परिधान समूह एस्काडा को खरीद लिया है। हालांकि इस सौदे की कीमत और दूसरे ब्योरे का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन एस्काडा ने बताया कि मित्तल फैमिली ट्रस्ट के साथ इस बारे में एक करार पर आज हस्ताक्षर कर दिए गए। मेघा मित्तल का कारोबार यही ट्रस्ट देखता है।

एस्काडा ने अपने बयान में कहा, 'एस्काडा एजी के कारोबार से जुड़ी सभी संपत्तियां और एस्काडा एजी की सहयोगी कंपनियों में इसके शेयर ट्रस्ट को सौंप दिए जाएंगे।' इस सौदे में ग्लोबल ब्रांड अधिकार, उत्पादन संयंत्र और बिक्री आउटलेट शामिल हैं।

हालांकि इस सौदे को प्रतिस्पर्धा अधिकारियों से मंजूरी मिलनी अभी बाकी है, लेकिन एस्काडा को कर्ज देने वाले प्रमुख बैंक इसे हरी झंडी दिखा चुके हैं। यूरोप का मशहूर लक्जरी ब्रांड एस्काडा अभी तो दिवालिया हो चुका है, लेकिन दुनिया भर में इसका काफी नाम है। 

महिलाओं के परिधान और एक्सेसरीज बनाने वाले समूह के 60 से ज्यादा देशों में कुल 407 आउटलेट हैं। उम्मीद की जा रही है कि मेघा मित्तल की अगुआई में मित्तल परिवार फिर से इस ब्रांड को नई जान देने का काम करेगा।

मेघा मित्तल ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि इस कंपनी को खरीदना उनकी योजनाओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी प्राथमिकता इस मशहूर कंपनी में जरूरी बदलाव लाने की होगी ताकि इसकी विरासत को सुरक्षित रखा जा सके।' इससे पहले अगस्त में दिवालिया घोषित करने के लिए इस कंपनी ने आवेदन किया था क्योंकि बिक्री में गिरावट से कंपनी की आर्थिक हालत पतली होती जा रही थी।

लक्ष्मी निवास मित्तल की पुत्रवधू मेघा मित्तल ने खरीद लिया जर्मनी का मशहूर लक्जरी ब्रांड एस्काडा
दिवालिया हो चुके ब्रांड में बदलाव करने को तैयार, लेकिन अभी कानूनी मंजूरी मिलना बाकी

  
New Document
  
देसी सीमेंट कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी में सेंध
दिसंबर में काजू निर्यात 10 फीसदी बढ़ा
हिंदुस्तानियों पर भी तेजी से चढ़ रहा है गोल्फ का अनोखा जादू
गाला फूड्स भारतीय ब्रेवरीज बाजार में उतरी
सॉफ्टवेयर बताए, कौन सा शेयर बेहतर
  
'पुराने के बदले नया बॉन्ड लो'
बहुमुखी प्रतिभा के धनी
रक्षा मंत्रालय के फरमान से देसी कंपनियों की चांदी
विप्रो को उम्मीद, सुधरेगी आईटी की सेहत
क्लाउड पर सभी सेवाएं देगी पटनी!
एयरटेल ने घटाई रोमिंग दरें
'हमारा लक्ष्य पूरी तरह से ईपीसी कंपनी बनना है'
भारत होटल्स करेगी तगड़ा निवेश
 
  
क्या निजी क्षेत्र के आने से हो जाएगा शिक्षा का बाज़ारीकरण?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.