Monday, Nov 23, 2009
    Archive     
                                
होम > कंपनियां   

पटनी चली अधिग्रहण करने
बीएस संवाददाता / चेन्नई November 06, 2009

पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स लि. अगले तीन महीने में 20-40 करोड़ डॉलर के अधिग्रहण करने की योजना बना रही है।

पटनी कंप्यूटर सिस्ट्म्स के मुख्य कार्यकारी जय कुमार ने बताया कि, 'यह अधिग्रहण उन क्षेत्रों में मौजूद किसी कंपनी का किया जाएगा, जहां हम पहले से मौजूद हैं। इससे हमें अपने कारोबार में इजाफा करने में मदद मिलेगी।'

उनके मुताबिक यह क्षेत्र मुख्य रूप से इंटरप्राइज एप्लीकेशन सर्विसेज और बीमा होंगे। उन्होंने बताया कि यह अधिग्रहण कंपनी किसी गैर अमेरिकी मुल्क में करेगी। शहर में लोयला इंस्टीटयूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एलआईबीए) के एक समारोह में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी अधिग्रहण के लिए बात कर रही है और अगले तीन महीने में इसे अमली जामा पहना सकती है।

कंपनी ने इस काम में अपने अंतरिक विलय व अधिग्रहण (एमऐंडए) टीम को लगा रखा है। कंपनी ने पास इस वक्त 38 करोड़ डॉलर की नगदी है। उसकी योजना इस अधिग्रहण के लिए रकम अंदरुनी स्रोतों से जुटाने की है।

एलऐंडटी इन्फोटेक द्वारा पटनी के अधिग्रहण की कोशिश की खबरों पर उन्होंने बताया कि इस बारे में अब तक कोई बात नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि पटनी में 18 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाली प्राइवेट इक्विटी कंपनी, जनरल अटलांटिक अपने शेयर बेचना चाहती है।

  
New Document
  
चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर
बडे अधिकारियों के रिश्तेदारों को नहीं मिलेंगे ठेके
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
इंडिया फ्वाइल ने नियुक्त किया नया निदेशक
  
लौटकर सुज़लॉन घर को आई
विदेशी अधिग्रहण को लगेंगे पंख
जिंदल रेल इन्फ्रा करेगी जापानी कंपनी से करार
1,500 की भर्ती करेगी पटनी
अधिग्रहण पर टिकी है इमामी की नजर
सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक एफडीआई
विस्तार पर 180 करोड़ खर्चेगी एयरवर्क्स
हिट्स : केबल कारोबार जाएगा पिट
 
  
क्या लंबे समय तक कायम रहेगा दूरसंचार में प्राइस वॉर?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.