| महंगा हुआ हवाई सफर | | बीएस संवाददाता / नई दिल्ली November 06, 2009 | | | | |
विमान में सफर करने वाले यात्रियों को अब पहले से कहीं ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।
दरअसल, घरेलू निजी विमान कंपनियों जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों के किरायों पर शुक्रवार से ईंधन अधिभार में 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनियों ने कहा कि यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
किंगफिशर के बयान में कहा गया ह कि घरेलू उड़ानों पर लगाए जाने ईंधन अधिभार में बढ़ोतरी की गई है, जो शुक्रवार से प्रभावी हो गई है। कंपनी ने बताया कि कि 1,000 किलोमीटर तक की उड़ानों पर ईंधन अधिभार 1,00 रुपये, जबकि 1,000 किलोमीटर से अधिक के उड़ानों के लिए 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि हमने जेट एयरवेज, जेट लाइट और जेट कनेक्ट की सभी घरेलू उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार में 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। स्पाइस जेट ने भी कहा कि परिचालन लागत बढ़ने के मद्देनजर वह इस प्रकार की बढ़ोतरी पर विचार कर रही है।
|