Monday, Nov 23, 2009
    Archive     
                                
होम > कंपनियां   

कैटरपिलर करेगी मोटा निवेश
टी ई नरसिम्हन / चेन्नई November 06, 2009

बुलडोजर जैसे भारी वाहन और मशीनी उपकरण बनाने वाली कंपनी कैटरपिलर इंक भारत में विस्तार की योजना बना रही है।

कंपनी का कहना है कि देश में उपकरणों के निर्माण पर वह करीब 960 करोड़ रुपये निवेश की योजना बना रही है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को वित्तीय सुविधाएं देने के लिए कैप्टिव फाइनैंस कंपनी के गठन की भी तैयारी कर रही है।

कैटपिलर के कंट्री मैनेजर केविन आर. थाइनेमैन ने बताया कि कंपनी भारत में चरणबद्ध तरीके से करीब 200 डॉलर का निवेश करेगी। उन्होंने बताया कि इस रकम का इस्तेमाल स्थानीय स्तर पर उपकरणों के निर्माण क्षमता बढ़ाने में किया जाएगा। हालांकि उन्होंने बिक्री और क्षमता के बारे में कहने से इनकार कर दिया।

कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में 240 टन की क्षमता वाला ट्रक लॉन्च किया है। उन्होंने बताया कि भारत तेजी से विकास कर रहा है और कैटरपिलर के लिए यह एक महत्वपूर्ण बाजार है। आने वाले समय में कंपनी की वैश्विक आय में भारत की हिस्सेदारी बढ़ सकती है। 

  
New Document
  
चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर
बडे अधिकारियों के रिश्तेदारों को नहीं मिलेंगे ठेके
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
इंडिया फ्वाइल ने नियुक्त किया नया निदेशक
  
लौटकर सुज़लॉन घर को आई
विदेशी अधिग्रहण को लगेंगे पंख
जिंदल रेल इन्फ्रा करेगी जापानी कंपनी से करार
1,500 की भर्ती करेगी पटनी
अधिग्रहण पर टिकी है इमामी की नजर
सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक एफडीआई
विस्तार पर 180 करोड़ खर्चेगी एयरवर्क्स
हिट्स : केबल कारोबार जाएगा पिट
 
  
क्या लंबे समय तक कायम रहेगा दूरसंचार में प्राइस वॉर?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.