| टाटा स्टील की बिक्री 38 फीसदी बढ़ी | | बीएस संवाददाता / मुंबई November 06, 2009 | | | | |
निर्माण क्षेत्र में मांग बढ़ने के कारण बीते अक्टूबर माह में टाटा स्टील की बिक्री 38 फीसदी के इजाफे के साथ 4. 62 लाख टन पर पहुंच गई।
पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 3.35 लाख टन थी। आलोच्य माह में कंपनी की सरिया, एंगल आदि जैसे लंबे स्टील उत्पादों की बिक्री में 89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसी माह में कच्चे स्टील की बिक्री 22 फीसदी बढ़कर 5.99 लाख टन पर पहुंच गई।
|