Tuesday, Nov 24, 2009
    Archive     
                                
होम > जिंस   

छोटी धातुओं को मिल रहा है महत्व
विश्लेषक की राय
कुणाल बोस /  November 06, 2009

जिन धातुओं का कारोबार लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में नहीं होता, उन्हें छोटी धातुएं (माइनर मेटल्स) क्यों कहा जाता है?

छह मूल धातुओं और स्टीट के सौदे शुरू हुए ज्यादा दिन नहीं हुए, तब इनके कारोबार को लेकर संदेह और चिंताएं जताई जा रही थीं। धातुओं के परिवार में आने वाली तमाम धातुओं को तथाकथित छोटी धातुओं की श्रेणी में डाल दिया जाता है। इसमें कोई  संदेह नहीं कि अब इस धारणा में बदलाव आ रहा है।

'छोटी धातु'  नाम दिए जाने से उन लोगों को चिढ़ होती है, जो उन संबंधित धातुओं के उत्पादन, कारोबार में लगे हैं। इसमें कोबाल्ट, मॉलिबिड्नम, फेरो क्रोमिक आदि शामिल हैं, जिनका महत्व क्रमिक रूप से बढ़ता जा रहा है।

छोटी धातुओं की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसमें एयक्राफ्ट एलॉय और कंप्यूटर के सामान तैयार में काम आने वाली धातुएं, मोबाइल फोन की बैटरी बनाने में काम आने वाली धातुएं शामिल हैं। अगर फेरो एलॉय समूह के बारे में ही विचार किया जाए तो इनकी मांग में आने वाले दिनों में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि इन मिश्र धातुओं की जरूरत स्टेनलेस स्टील को मोरचा मुक्त बनाने के लिए पड़ती है। 

साथ ही इनका प्रयोग कार्बन स्टील की मजबूती बढ़ाने के लिए भी होता है। लंदन के माइनर मेटल्स ट्रेड एसोसिएशन के हाल ही में चेयरमैन रहे चार्ल्स स्विंडन इन नाम से बहुत पीड़ित महसूस करते हैं और कहते हैं कि इस नाम से उन धातुओं का महत्व कम होता है, जिनको वास्तव में सम्मान मिलना चाहिए- क्योंकि इनका प्रयोग बहुत ही महत्वपूर्ण कामों में होता है।

कुछ छोटी धातुओं की आपूर्ति और कीमतों को लेकर तो बहुत अनिश्चितता है, क्योंकि ये प्रमुख रूप से अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में पाई जाती हैं, जहां राजनीतिक अस्थिरता बहुत ज्यादा है। कारोबारी और उपभोक्ता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि सरकारें खनन संसाधनों का राष्ट्रीयकरण कर सकती है।

इन धातुओं के कारोबार की मात्रा में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इनके कारोबार के लिए अभी कोई टर्मिनल मार्केट नहीं है। इनके सौदे 6-12 महीने तक के दीर्घावधि सौदे होते हैं। सौदे अक्सर उत्पादकों और अंतिम उपभोक्ताओं के बीच होते हैं। लेकिन इसके बावजूद हाजिर बाजार में कुछ मात्रा में सौदे भी होते हैं।

आखिर इनके कारोबार में ऐसी स्थिति में एमएमटीए की क्या भूमिका हो सकती है? एमएमटीए का काम पैकेजिंग, उनकी निगरानी, अशुध्दता का स्तर देखने, यातायात प्रबंधन और गोदाम की सुविधा मुहैया कराना है। एसोसिएशन का कनहा है कि उत्पादकों और वास्तविक उपभोक्ताओं के बीच होने वाले सौदे सामान्यतया दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं।

सौदे की समरूपता अच्छा है। लेकिन इन दोनों पक्षों के बीत मोल तोल भी होता है, जिसमें बेहतर मूल्य के रास्ते निकाले जाते हैं। कीमतों को लेकर रास्ता निकल गया है और एमएमटीए अब एलएमई से इस बारे में बातचीत करने में लगा है कि 12 छोटी धातुओं की ऑनलाइन कीमतें व्यक्तिगत बोली या ऑफर मूल्य के आधार पर तय हों।  

एलएमई वारंट्स के हस्तांतरण और रखरखार की क्षमता से कीमतों की खोज में मदद मिलेगी।  लेकिन आखिर ऐसी क्या बात है कि छोटी धातुओं के कारोबार से एलएमई के 2008 में हुए कारोबार की तुलना में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं की जा रही है।

एलएमई के इस विभाग के मुख्य कार्यकारी मार्टिन एबोट ने खुद कहा, 'मेरा मानना है कि हमें इस बात की बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए की छोटी धातुओं के कारोबार से एलएमई के कुल कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव आने वाला है। वे तांबा कभी नहीं हो सकतीं। अगर सभी को मिला लें तो भी वे जस्ता नहीं हो सकतीं।'

एबोट का कहना है कि इन धातुओं को शामिल किए जाने से एक फायदा जरूर होगा कि हमारे सदस्यों को कारोबार करने के लिए उत्पादों की संख्या मिलेगी। कोबाल्ट और मॉलिबिड्नम के सौदे शुरू होने के बाद कुछ अन्य छोटी धातुओं के कारोबार की भी शुरुआत होगी।

छोटी धातुओं के कारोबार की ओर कदम बढ़ना एक सकारात्मक संदेश है। एबोट का कहना है कि 'अगर हम कारोबार को इस रूप में देखें कि धातुएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं तो इस कारोबार का सकारात्मक मतलब निकलता है। इससे कारोबार करने वाले लोगों के लिए सहूलियत बढ़ेगी।'

  
New Document
  
सबसे गाढ़ी दोस्ती, पर क्यों है भारत से ड्रैगन की तकरार
सकारात्मक संकेत के साथ खुलेगा बाजार
समानताओं के बावजूद दिल हैं कि मिलते नहीं
ऐडलैब्स ने सुभिक्षा के खिलाफ खोला मोर्चा
भारत के बाजार में आने को तैयार बैठी हैं वॉल स्ट्रीट जर्नल और फोर्ब्स
  
मसाला निर्यात में हो रही गिरावट अब धीमी
...साथ नहीं छोड़ रहा है गन्ने का जिन्न
खाद्य सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
अब खाद्य तेल बाजार में गर्मी
हैफेड-एनस्पॉट शुरू करेंगे हरियाणा में हाजिर कारोबार
ढुलाई में पीछे छूट सकते हैं सरकारी बंदरगाह
वायदा बाजार आयोग को शक्तियां देने की कवायद
सोने में हो सकती है मुनाफावसूली
 
  
क्या कंपनियों के सिर से उतरने लगा है क्रिकेट का भूत?
हां
नहीं
  
  17180.18 (158.33)
  5103.55 (51.55)
  46.49  
  17408 (19)  
  28580 (64)  
: 24/11/09 10:06
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.