Monday, Nov 23, 2009
    Archive     
                                
होम > जिंस   

लौह अयस्क की मांग से लदान में तेजी
आर कृष्ण दास / रायपुर November 06, 2009

लौह अयस्क की मांग में तेजी आई है, जिसका उपयोग स्टील बनाने में कच्चे माल के रूप में होता है। इसके चलते नैशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एनएमडीसी) के कारोबार में तेज बढ़ोतरी हुई है। रेल विभाग की ढुलाई गतिविधियों में भी तेजी आई है।

सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा फैक्टरी से लौह अयस्क की लदान में जोरदार बढ़ोतरी हुई है और मालगाड़ी पर लोड किए जाने वाले रैकों की संख्या पिछले महीने की तुलना में बढ़कर दोगुना हो गया है। रेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले कई महीनों से प्रतिदिन 6-7 रैक औसतन लादे जाते थे।

अब यह इस महीने में बढ़कर 15-16 रैक हो गया है। इसके पहले कंपनी की दंतेवाड़ा फैक्टरी से लदान कम होने की वजह से रेल विभाग को खासा नुकसान हो रहा था। एनएमडीसी की दंतेवाड़ा में दो खदानें हैं। बैलाडिला खदान से 205 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन होता है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'पिछले 8 महीनों में छोटी इकाइयों ने एनएमडीसी से लौह अयस्क की खरीद बंद कर दी थी, क्योंकि इसकी कीमतें बहुत बढ़ गई थीं।' केवल कुछ बड़ी कंपनियां ही लौह अयस्क की खरीद कर रही थीं। इसकी वजह से इस फैक्टरी से लौह अयस्क का यातायात ठप पड़ गया था।

छोटे स्टील निर्माता उड़ीसा की निजी कंपनियों से लौह अयस्क की खरीदारी कर रहे थे। कंपनी के अधिकारी ने कहा, 'एनएमडीसी की खदान का लौह अयस्क वैश्विक स्तर का होता है, जिसकी वजह से खरीदार एक बार फिर वापस लौटने लगे हैं, जिसकी वजह से मांग बढ़ गई है।'

  
New Document
  
चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर
बडे अधिकारियों के रिश्तेदारों को नहीं मिलेंगे ठेके
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
इंडिया फ्वाइल ने नियुक्त किया नया निदेशक
  
ढुलाई में पीछे छूट सकते हैं सरकारी बंदरगाह
वायदा बाजार आयोग को शक्तियां देने की कवायद
सोने में हो सकती है मुनाफावसूली
गुजरात में गन्ने की पेराई तेज
इंडोथाई बना आईसीईएक्स का सदस्य
..तो झुक गई सरकार
महंगे प्याज से निर्यात में मात खा रहा भारत
चांदी की कीमतों में सोने की चमक
 
  
क्या लंबे समय तक कायम रहेगा दूरसंचार में प्राइस वॉर?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.