Monday, Nov 23, 2009
    Archive     
                                
होम > बाजार   

बाजार में जारी रहा अस्थिरता का दौर
स्पॉट कारोबार
बीएस संवाददाता / मुंबई November 06, 2009

शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पिछले चार दिन बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरे रहे।

इस हफ्ते 1.65 प्रतिशत या 262 अंकों की बढ़त के साथ 16,158.28 अंक पर बंद होने से पहले सेंसेक्स का उतार-चढ़ाव लगभग 1000 अंक के व्यापक दायरे में रहा। निफ्टी 1.79 प्रतिशत या 84.45 अंक की बढ़त के साथ 4,796.15 अंक पर बंद हुआ।

इस सप्ताह की शुरुआत से ही बाजार में कमजोरी रही। मंगलवार को सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट आई (गुरु नानक जयंती के कारण सोमवार को बाजार बंद था), लेकिन शॉर्ट कवरिंग की वजह से बुधवार को सेंसेक्स में 500 अंक से अधिक की बढ़ोतरी हुई। सूचकांक में शामिल दिग्गज कंपनियों में शॉर्ट कवरिंग में आई तेजी की वजह से बाजार में बढ़त देखी गई।

बाजार में वैकल्पिक तौर पर खरीद और बिक्री का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बाजार में एक बार फिर से गिरावट देखी गई। लेकिन मंदड़िए भी नीतियों से अनभिज्ञ नहीं थे। सरकार ने कहा कि वह कर संरचना को सरल बनाते हुए नया टैक्स कोड अगले साल लागू करेगी। केंद्र सरकार द्वारा विनिवेश योजना की घोषणा बाजार के नजरिये से सबसे महत्वपूर्ण रही।

सरकार ने कहा कि लाभ अर्जित करने वाली सार्वजनिक कंपनियों को प्राथमिक बाजार में आना होगा और सूचीबध्द सरकारी कंपनियों को जनता की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी होगी। इस घोषणा ने बाजार के लिए टॉनिक का काम किया और बाजार में इंट्राडे के न्यूनतम स्तर की तुलना में 500 अंकों का सुधार देखा गया।

24 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में खाद्य से जुड़ी महंगाई दर 13.3 प्रतिशत रही जबकि इससे पिछले स्पताह में यह 12.85 फीसदी थी। अक्टूबर में प्रत्यक्ष कर संग्रह में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 20,822 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले महीने यह 19,708 करोड़ रुपये था।

सेंसेक्स में शामिल लाभ कमाने वाली कंपनियों में भारती एयरटेल (9.5 प्रतिशत की बढ़त), जयप्रकाश (8.4 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (7.5 प्रतिशत) और टाटा स्टील (6 प्रतिशत) शामिल रहे। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा तथा मारुति में क्रमश: 5 प्रतिशत और 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र का सूचकांक 3.91 फीसदी की बढ़त के साथ 8,794.80 अंक पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान एमएमटीसी के शेयर में 20 फीसदी की तेजी आई, जबकि एसटीसी का शेयर 14.84 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। डे्रजिंग कॉर्पोरेशन के शेयर में 12.18 फीसदी,आरसीएफ में 11.76 प्रतिशत, हिंद कॉपर में 10 प्रतिशत तथा एनएमडीसी में भी 10 प्रतिशत की तेजी आई।

सेंसेक्स की कंपनियों में जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर 4.76 फीसदी, एसबीआई का शेयर 3.06 फीसदी वहीं स्टरलाइट के शेयर 2.21 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए। एलऐंडटी में 2.17 फीसदी, डीएलएफ में 2.14 फीसदी की तेजी आई।

  
New Document
  
चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर
बडे अधिकारियों के रिश्तेदारों को नहीं मिलेंगे ठेके
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
इंडिया फ्वाइल ने नियुक्त किया नया निदेशक
  
एक दायरे में घूमता रह सकता है बाजार
बीमार का हाल इतना अच्छा भी नहीं है
क्या हो शेयरों को बेचने का सही वक्त
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
एकीकरण की खबरों से बैंक शेयरों में आई तेजी
जेएसडब्ल्यू स्टील : जापान से जुड़े तार
पीएमएस के लिए निवेश के नए रास्ते की तलाश में सेबी
पीएन के जरिए बढ़ा शेयरों में निवेश
 
  
क्या लंबे समय तक कायम रहेगा दूरसंचार में प्राइस वॉर?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.