|
| टाटा पावर जुटाएगी 25 करोड़ डॉलर | |
| बीएस संवाददाता / मुंबई 11 06, 2009 | | | | |
विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (एफसीसीबी) के जरिए टाटा पावर ने 25 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने आज यह जानकारी बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी। कंपनी के मुताबिक उसने 25 करोड़ डालर का एफसीसीबी इश्यू लॉन्च किया है जिसमें और 5 करोड़ डालर जुटाने का ग्रीन शू विकल्प होगा। कंपनी ने बताया कि बॉन्डों को सिंगापुर स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराया जाएगा। कंपनी का एफसीसीबी 1,323.75 रुपये से 10 फीसदी प्रीमियम पर कंपनी के शेयरों में परिवर्तनीय होगा।
| |