Sunday, Nov 22, 2009
    Archive     
                                
होम > जिंस   

महंगाई ने बिगाड़ा सुबह का नाश्ता
पंजाब, हिमाचल, हरियाणा में महंगी हुई ब्रेड, दिल्ली में दाम बढ़ाने की तैयारी
राजीव कुमार / नई दिल्ली November 05, 2009

महंगाई अब आपकी नाश्ते की थाली भी चट करने जा रही है। गेहूं महंगा होने की वजह से पिछले दो महीनों में ब्रेड और बिस्कुट की कीमतें बढ़ गई हैं।

इस दौरान ब्रेड और बिस्कुट की लागत करीबन 20 से 30 फीसदी बढ़ गई है। जिससे पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ब्रेड महंगी हो गई है। दिल्ली में भी ब्रेड के दाम बढ़ाने की तैयारी हो गई है। हालांकि बिस्कुट निर्माताओं ने ग्राहकों को राहत देते हुए लागत बढ़ने के बावजूद उत्पादों की कीमतें अभी नहीं बढ़ाई हैं। 

ब्रेड निर्माताओं के मुताबिक मैदा 12 रुपये से बढ़कर 18 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चीनी की थोक कीमत भी 32 रुपये से बढ़कर 36 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुकी है।

ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मग्गो बताते हैं, 'ब्रेड निर्माता कब तक गेहूं की कीमत गिरने का इंतजार करेंगे। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी ब्रेड के दाम में बढ़ोतरी की पूरी तैयारी हो चुकी है। नई कीमत वाले रैपर भी बनने चले गए हैं।' 

पंजाब के एक नामी ब्रांड के ब्रेड निर्माता ने बताया कि इस बढ़ोतरी के बाद 400 ग्राम के ब्रेड पैकेट के दाम 15 रुपये और 800 ग्राम वाले ब्रेड पैकेट की कीमत 22 रुपये हो गई है।   

बिस्कुट में ही मिली कुछ छूट

सितंबर में दाम बढ़ाने वाले बिस्कुट उत्पादक फिलहाल ग्राहकों की जेब पर और बोझ डालना नहीं चाहते क्योंकि महंगाई से ग्रामीण इलाकों में उनके ग्राहक परेशान हैं। बिस्कुट निर्माताओं के मुताबिक उनके बीच काफी प्रतिस्पर्धा भी है। इसलिए जरूरी नहीं है कि हर निर्माता कीमत में बढ़ोतरी कर दे। पिछले दो महीनों में बिस्कुट की लागत में भी 10 फीसदी से अधिक इजाफा हुआ है।

रईसों का नाश्ता

ब्रेड और बिस्कुट की लागत बढ़ी 20 से 30 फीसदी तक
इसलिए कई सूबों में 1 से 2 रुपये महंगी हुई ब्रेड
बिस्कुट निर्माता फिलहाल नहीं बढ़ा रहे हैं कीमत

  
New Document
  
देसी सीमेंट कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी में सेंध
दिसंबर में काजू निर्यात 10 फीसदी बढ़ा
हिंदुस्तानियों पर भी तेजी से चढ़ रहा है गोल्फ का अनोखा जादू
गाला फूड्स भारतीय ब्रेवरीज बाजार में उतरी
सॉफ्टवेयर बताए, कौन सा शेयर बेहतर
  
..तो झुक गई सरकार
महंगे प्याज से निर्यात में मात खा रहा भारत
चांदी की कीमतों में सोने की चमक
चीनी आयात पर सक्रिय सरकार
बाजार में नया आलू पहुंचते ही घटे दाम
देश के जूट उद्योग की हालत सुधारने के लिए पहल जरूरी
गन्ना अध्यादेश में हो सकता है संशोधन
अच्छी उपज से नरम हो रही काली मिर्च
 
  
क्या निजी क्षेत्र के आने से हो जाएगा शिक्षा का बाज़ारीकरण?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.